WhatsApp Icon

टाण्डा में सोने की चैन उड़ाने वाला महिलाओं का गिरोह सक्रिय

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

 

बैट्री रिक्शा में बैठी महिला को भ्रमित कर सोने की चैन किया पार

अम्बेडकरनगर: (रिपोर्ट: आलम खान -एडिटर इन चीफ/मान्यता प्राप्त पत्रकार) सावधान ! टाण्डा नगर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी महिलाओं का एक बड़ा गिरोह सक्रिय है जो अकेली महिलाओं को अपना शिकार बना कर उनके गले से सोनो की चैन आदि बड़ी ही आसानी से शातिराना अंदाज़ में उड़ा ले जा रही हैं और पीड़ित को पता भी नहीं चलता है।


ताजा मामला टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह नेहरूनगर मेहनिया निवासी स्नेहिल उपाध्याय पत्नी विपुल उपाध्याय के साथ पेश आया है। श्रीमती स्नेहिल अपने बच्चे को डीएवी अकेडमी से लेकर प्रतिदिन की तरह जब बैट्री रिक्शा से अपने घर जा रही थी तभी दो अज्ञात महिलाएं और एक बच्ची उनके अगल बगल में बैठ गईं और इस दौरान बच्ची उनके पैर पर खड़ी होने लगी जिससे वो बच्ची को समझने में उलझ गए और इस का फायदा उठा कर पास बैठी महिला ने उनके गले से सोने की चैन काट कर निकाल लिया और फिर एसबीआई बैंक के पास रिक्शा रुकवा कर उतर गई जबकि रिक्शा पर बैठते समय ममरेजपुर परसावाँ जाना बताया था। उनके उतर कर जाने के बार श्रीमती स्नेहिल को पता चला कि उनके गले से सोने की चैन गायब हो गई है। उक्त घटना की जानकारी टाण्डा कोतवाली पुलिस को दी गई है। समाचार लिखे जाने तक उक्त मामले में मुकदम पंजीकृत नहीं हो सका है।
बताते चलेंकि उक्त महिलाओ का गिरोह पूर्व में भी टाण्डा में कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है तथा टाण्डा कोतवाली पुलिस द्वारा एक बार उक्त ग्रुप को गिरफ्तार भी किया गया था लेकिन साक्ष्य अभाव में रिहा कर दिया गया जिसके बाद उक्त महिलाओं का गिरोह पुनः सक्रिय हो गया है जो लगातार अकेली महिलाओं को ऊना शिकार बना रहा है।

अन्य खबर

खानकाह में घुस कर दहशत फैलाने वाले मनबढ़ों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को भाजपा नेताओं व व्यापार मंडल का झेलना पड़ा विरोध लेकिन क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर चला अभियान

सरकार विद्युत निजीकरण फैसले को तत्काल वापस ले अन्यथा सड़कों पर उतरेगी वीपीआई : जिलाध्यक्ष

error: Content is protected !!