WhatsApp Icon

जिलाध्यक्ष को हार्ट अटैक, महर्षि कश्यप-निषादराज जयंती का भव्य कार्यक्रम स्थगित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय मछुआ महासंघ के तत्वाधान में जनपद इकाई द्वारा 05 अप्रैल को महर्षि कश्यप एवं भगवान निषादराज महाराजा गुहृराज निषाद जी की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही थी। कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर रूपरेखा भी तैयार कर ली गई थी, लेकिन ऐन वक्त पर कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।


बताया गया कि भारतीय मछुआ महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल निषाद को अचानक हृदयघात (हार्ट अटैक) की गंभीर समस्या हो गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित लारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मछुआ महासंघ एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री/सांसद शंखलाल माझी के परामर्श के बाद जिलाध्यक्ष के अस्वस्थ होने के कारण 5 अप्रैल को प्रस्तावित जयंती कार्यक्रम को उनके स्वस्थ होने तक निरस्त कर दिया गया है।
यह जानकारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अंकुर माझी (रवि) ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के स्वस्थ होने के बाद नई तिथि घोषित कर कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

अन्य खबर

श्रावण पर डीएम-एसपी का ‘एक्शन मोड’! कांवड़ मार्ग से मंदिरों तक हाई अलर्ट, डीजे, बिजली, घाट और खाद्य सुरक्षा पर सख्त निर्देश

आस्था का महापर्व, इंतेजामों की अग्निपरीक्षा! कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन के सामने 18 मांगों की चुनौती

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.