WhatsApp Icon

कपड़ा व्यापारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा – सैफ की तलाश तेज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा के अलीगंज थानाक्षेत्र में बीती रात्रि असलहा के बल पर कपड़ा व्यापारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक नामज़द अभियुक्त के साथ अन्य की तलाश तेज़ कर दिया है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरा की मदद से बड़ा सुराग हाथ लगा है।


बताते चलेंकि शुक्रवार रात्रि लगभग 09 बजे अलीगंज थानाक्षेत्र के सालारगढ़ कब्रिस्तान के पास से पल्सर सवार तीन मनबढ़ बदमाशों ने असलहा के बल पर कपड़ा व्यापारी मो.फहद पुत्र मो.शाहिद से बैग लूट कर फरार हो गए थे। मौके पर पहुंचे टाण्डा सीओ व थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह ने पीड़ित व स्थानीय लोगों से वार्ता किया एवं सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उन्हें बड़ा सबूत हाथ लगा। घटना स्थल का पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ व एडिशनल एसपी विशाल पांडेय ने भी निरीक्षण किया।
पीड़ित कपड़ा व्यपारी मो.फहद की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 35/24 पर आईपीसी की धारा 392 व 506 के तहत शक के आधार पर अल्हाददपुर थाना अलीगंज निवासी सैफ सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा वादी मो.फहद ने बताया कि उसके बैग में लैपटॉप व एक हज़ार नगदी सहित दो चेक, क्रेडिड कार्ड आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, पैन कार्ड मौजूद था।
पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने थानाध्यक्ष को कई दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह की घटना कदापि बर्दास्त नहीं की जाएगी।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर ने खोया तेजतर्रार व ईमानदार डीएम, एक साल भी नहीं कर सके कार्यकाल पूरा -ईशा प्रिया से बड़ी उम्मीद

जन्म से पहले ही 8वीं पास: टांडा के ‘कलयुग के अभिमन्यु’ ने खोली शिक्षा सिस्टम की पोल

महरुआ में कानून का डंडा, भगवानपुर में नियम ठंडा! — सरकारी भवन में ‘रातों-रात’ प्रतिमा, प्रशासन की दोहरी नीति पर बवाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.