WhatsApp Icon

पुष्पवर्षा कर 1899 बूथों पर रवाना की गई पोलिंग व पुलिस टीम – वाहनों में जीपीएस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: देश के सबसे बड़े सदन के सदस्यों का चुनाव लगातार जारी है। छठवें चरण में जनपद में भी 25 मई शनिवार को प्रातः 07 बजे से कड़ी सुरक्षा में मतदान होगा। शुक्रवार को हवाई पट्टी अकबरपुर से 1899 बूथों पर पोलिंग टीम व पुलिस टीम को रवाना किया गया। जनपद में निष्पक्ष व स्वतन्त्र पूर्वक मतदान कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रूप से पोलिंग व पुलिस टीम को कई दिशा निर्देश दिया। सभी टीमों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें रवाना किया गया।
पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने बताया कि जनपदीय सीमाओं पर लगे बैरियर को एक्टिव कर दिया गया है।

जनपद के 109 अतिसंवेदनशील केन्दों पर सख्त सुरक्षा व विशेष निगरानी की जाएगी। कुल 1899 बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। सभी पोलिंग पार्टियों के वाहनों को जीपीएस लैस किया गया है। आदर्श आचार संहिता के दौरान जनपद में 107 लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर व 500 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट तथा हज़ारों लोगों के खिलाफ 107/116 की कार्यवही की गई है एवं लाल कार्ड के माध्यम से काफी लोगों को चेतावनी भी जारी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री कौस्तुभ ने बताया कि सभी थानों पर 20 से 40 पुलिस गाड़ियों को गया गया है जिससे किसी भी बूथ अथवा घटना स्थल पर 2 से 5 मिनट ने पुलिस टीम पहुँच जाएगी।

अन्य खबर

बसखारी पुलिस का बड़ा वार: शातिर मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, लाखों के फोन बरामद

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

घाघरा में कूदा मूक-बधिर युवक, घंटों बाद भी नहीं लगा सुराग —सर्च ऑपरेशन जारी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.