WhatsApp Icon

सावन के पहले सोमवार को उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ – जयकारों से गूंजा शिवालय

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर अपने और अपने लोगो के लिए सुख-समृद्धि की कामना किया।

जनपद के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा अर्चना किया।
इसी कड़ी में शहर के अति प्राचीन मठिया मन्दिर स्थित शिव मंदिर, डाकखाना परिसर में स्थित शिव मंदिर, उस्मापुर स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर, बिजली कालोनी स्थित शिव मंदिर, यादव चौराहा व अन्य शिव मंदिरों में सुबह के चार बजे से ही महिलाएं पूजन सामग्री लेकर पूजा-अर्चना को पहुंचने लगी. दिन चढ़ने के साथ मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस दौरान पूरा मंदिर भगवान शिव के जयकारे से गूंजता रहा।
इस दौरान क्षेत्र के सभी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्ट से सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!