WhatsApp Icon

मनबढ़ दबंगों ने उखाड़ कर फेंक दिया नगर पालिका द्वारा लगवाया गया खड़ंजा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बेखौफ दबंगों नगर पालिका द्वारा द्वारा लगवाए खड़ंजे को उखाड़ कर रास्ते का अतिक्रमण करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी होने पर ठेकेदार ने अधिशाषी अधिकारी को लिखित शिकायत की है।


मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र हाजीपुर का है। विस्तारित क्षेत्र के लोगों को आवागमन सुविधा प्रदान करने के लिए नगर पालिका द्वारा क्षेत्र के पगडंडी को चौड़ी सड़क बनवाने के लिए लेखपाल से ईदगाह मार्ग पर पैमाइश करवा कर मार्ग का चिन्हाकन करवाया गया। चिन्हांकन के बाद मार्ग पर खड़ंजा बिछवा दिया गया था जिसका उस समय कुछ लोगों ने विरोध भी किया था। खड़ंजा लगने के दो दिन पश्चात ही स्थानीय निवासी रजनीश कुमार वर्मा द्वारा लगभग 10 फीट का खडंजा उखाड़कर मार्ग फेक दिया गया। ठेकेदार को इस बात की जानकारी होने पर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी से किया। समाचार लिखे जाने तक नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!