WhatsApp Icon

नवचयनित लेखपाल का असामयिक निधन से राजस्व विभाग व परिजनों में शोक की लहर

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर तहसील क्षेत्र के बड़ागांव भरौली निवासी और हाल ही में लेखपाल पद पर चयनित अवनीश कुमार का लंबी बीमारी के चलते असमय निधन हो गया। अवनीश अकबरपुर तहसील में प्रशिक्षणरत थे। परिजनों के अनुसार, बीते कई दिनों से पेट दर्द की शिकायत थी जो बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से दर्द की दवा लेकर खा रहे थे जिससे पेट के अंदरूनी संक्रमण फैल गया। लंबे समय तक इलाज के बाद सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।


मृतक अवनीश अविवाहित थे और अपने माता-पिता अनिल कुमार एवं धनावती देवी के सबसे बड़े पुत्र थे। तीन भाइयों में वे ही एकमात्र आजीविका अर्जक थे। उनके असमय निधन से पूरा परिवार शोक-संतप्त है और आर्थिक-सामाजिक रूप से गहरे संकट में आ गया है।
अवनीश का अंतिम संस्कार जलालपुर कस्बे के बालाघाट श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में अकबरपुर उप जिलाधिकारी शशि शेखर, अकबरपुर तहसीलदार संतोष कुमार सहित राजस्व विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी सहित परिजन उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
राजस्व विभाग में इस असामयिक निधन से शोक की लहर है। विभागीय अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.