अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) शिक्षा, नेतृत्व और सामाजिक उत्थान को नई दिशा देने के उद्देश्य से Association of Muslim Professionals (एएमपी) ने टाण्डा में कदम रखते हुए एक प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन किया। मदरसा मंज़रे हक में आयोजित इस बैठक में शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम ने मुस्लिम समाज के छात्रों और युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर दिया।

बैठक में एएमपी अध्यक्ष आमिर इदरीसी, एएमपी के राष्ट्रीय कोर टीम सदस्य डॉक्टर अब्दुल अहद तथा उत्तर प्रदेश हेड मुजतबा खान ने संगठन के उद्देश्यों और योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस खबर की वीडियों इंस्ट्राग्राम पर देखने के लिए इसे टच करें। वक्ताओं ने कहा कि एएमपी का मकसद केवल चर्चा करना नहीं बल्कि शिक्षा, करियर, स्कॉलरशिप, मार्गदर्शन और सामाजिक सहयोग के जरिए युवाओं का भविष्य मजबूत बनाना है।

संगोष्ठी में बताया गया कि एएमपी एक गैर-राजनीतिक और गैर-सांप्रदायिक संगठन है, जो समाज के पिछड़े और उपेक्षित वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है।इस खबर की वीडियो Facebook पर देखने के लिए इस को टच करें। संगठन शिक्षित और अनुभवी लोगों को युवाओं से जोड़कर उन्हें नई दिशा देने का काम करता है, ताकि विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय शिक्षा, अर्थव्यवस्था, सामाजिक नेतृत्व और राष्ट्रीय विकास में मजबूत भागीदारी निभा सके।
एएमपी संस्थापक अध्यक्ष आमिर इदरीसी ने कहा कि देश की तरक्की खुशहाली का रास्ता शिक्षा से ही होकर गुजरता है और ये भी 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी से संभव नहीं नज़र आ रहा है, इसलिए शिक्षा पर ज़ोर दें और बच्चों को सही गाइडेंस के साथ उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहयोग करें।

वक्ताओं ने कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत युवाओं को सही मार्गदर्शन, आधुनिक शिक्षा और अवसरों से जोड़ने की है। एएमपी इसी सोच के साथ देशभर में काम कर रहा है और अब टाण्डा के छात्रों व युवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान कई युवाओं ने संगठन से जुड़कर समाज के लिए काम करने की इच्छा जताई। बैठक में मौजूद लोगों ने एएमपी की पहल को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि यदि समाज के पढ़े-लिखे लोग आगे आएं तो शिक्षा और जागरूकता के जरिए बड़ी सकारात्मक क्रांति लाई जा सकती है। टाण्डा में एएमपी की इस पहल को लेकर युवाओं और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

समाजसेवी युवा मुस्लिम स्कॉलर एडवोकेट शाहनवाज़ बज़्मी के आह्वान पर मदरसा मंज़रे हक प्रबन्धक हाजी अशफाक अंसारी, सेक्रेटरी हाजी शमीम अख्तर, आबिद हुसैन उर्फ बजरंगी भाईजान, मुस्लिम स्कॉलर वसील अहमद खान, डॉ तारिक मंज़ूर, डॉ दस्तगीर अंसारी, एडवोकेट सैय्यद रईसुल हसन, हाजी कासिम अंसारी, हाजी ग्यास अंसारी, अयाज़ नन्हे, शकील टाइगर, हाजी मसरूर हसन, शमसाद खान, हाजी जावेद, अमजद शकील, लारैब अंसारी, शाहबाज़ अंसारी, हाजी इश्तियाक अंसारी, तनवीरूल इनाम, मो.सादिक़, हाजी ब्रांड आदि सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के जागरूक लोग पहुंच कर बैठक को सफल बनाया और ए.एम.पी संगठन के साथ जुड़ कर छात्रों के कैरियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी सुनश्चित करने का पूर्ण विश्वास दिलाया। उक्त मौके पर अतिथियों को बुके व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत व सम्मानित भी किया गया।




