अम्बेडकरनगर: पूर्व कैबिनेट मंत्री व मौजूदा समय में कटेहरी विधायक तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लालजी बीमा की 98 वर्षीय बुजुर्ग माता का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया।
बताते चलेंकि सपा के राष्ट्रीय महासचिव व कटेहरी विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजी वर्मा के माता जी का 98 वर्ष की आयु में रविवार को स्वर्गवास हो गया जिनका अंतिम संस्कार 15 जनवरी सोमवार की दोपहर एक बजे उनके पैतृक गांव मोहद्दीपुर के निकट स्थित स्कूल पर किया गया। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ उमड़ी रही।





