अम्बेडकरनगर: जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित केंद्रों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। किसानों के धान क्रय करने हेतु जनपद को चार जोन में बांटा गया है चारों जोन के लिए 4 अतिरिक्त जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। सभी केंद्रों पर आज धान खरीद में अच्छी प्रगति देख जिलाधिकारी ने केंद्र के नोडल अधिकारियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के धान क्रय करने में और तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर किसानों का धान क्रय करने लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समस्त उपजिलाधिकारी, नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निरंतर क्रय केंद्रों पर भ्रमणशील रह कर केंद्रों पर धान क्रय की व्यवस्था से रूबरू रहे। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र से अनुबंध किए गए मिलर सेम डे धान का उठान नहीं करते हैं तो तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराना सुनिश्चित करेंl सभी अधिकारियों को सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रों पर बिचौलिया यदि पकड़ा जाए तो तत्काल प्रभाव से एफ आई आर दर्ज करा कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा ,जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त केंद्र के नोडल अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
धान क्रय की व्यवस्था के लिए चार जोन में बांटा गया जिला – मजिस्ट्रेट तैनात


