WhatsApp Icon

तीन दिन तक गरजी किसान हुंकार, आखिर झुका प्रशासन! 15 सूत्रीय मांगों पर मिला भरोसा, भाकियू ने दिया 7 दिन का ‘अल्टीमेटम’

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर:जलालपुर तहसील परिसर तीन दिनों तक किसानों की हुंकार से गूंजता रहा। 15 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का जोरदार धरना आखिरकार प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। हालांकि किसान नेताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यह आंदोलन खत्म नहीं हुआ, बल्कि सिर्फ एक सप्ताह के लिए रोका गया है। यदि तय समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो तहसील परिसर में महापंचायत कर निर्णायक आंदोलन छेड़ा जाएगा।

तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में चल रहे धरने में ग्राम सभा सेहरी निवासी रेखा देवी की भूमि की कथित गलत पैमाइश, राजस्व मामलों में लापरवाही और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर लगातार तीन दिनों तक प्रदर्शन किया गया। किसानों का आरोप था कि कई मामलों में शिकायतों के बावजूद प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
धरने के तीसरे दिन भाकियू (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधिमंडल की उपजिलाधिकारी जलालपुर से लंबी वार्ता हुई। बातचीत के दौरान कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मांगों पर जल्द कार्रवाई का प्रशासन ने भरोसा दिलाया।

आश्वासन के बाद भाकियू ने धरना समाप्त करने की घोषणा की, लेकिन प्रशासन को 7 दिन की अंतिम चेतावनी भी सौंप दी। किसान नेताओं ने दो टूक कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर लंबित मांगों का समाधान नहीं हुआ तो जलालपुर तहसील परिसर में महापंचायत बुलाकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और उसके लिए पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
धरना समाप्ति के दौरान मंडल सचिव बृजेश यादव, उपाध्यक्ष लक्षिराम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मकरध्वज, राम पलट, लालमन, रोशनलाल समेत बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!