WhatsApp Icon

हज़रत मोईन मियां ने रस्म ए गागर अदा कर देश की खुशहाली के लिए मांगी दुआएं

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विश्व विख्यात दरगाह किछौछा का 639वां वार्षिक उर्स व मेला पूरे हर्षोल्लास के साथ जारी है। 25 मोहर्रम का ऐतिहासिक गागर जुलूस अपनी परम्परानुसार खानकाह अशरफिया हसनिया से सज्जदानशीन अल्लामा मौलाना सैय्यद शाह मोइनुद्दीन अशरफ उर्फ मोईन मियां ने ख़िरका मुबारक धारण कर आस्तना मखदूम अशरफ पहुंचे। साहिबे सज्जादा का गगन भेदी नारों एवं पुष्पवर्षा के साथ जुलूस का स्वागत किया गया। प्राचीन गागर की रस्म के दौरान काफी भीड़ उमड़ी रही जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी जायरीन भी शामिल रहे। जुलूस को व्यवस्थित करने में मलंग सज्जादानशीन मोहम्मद आलम शाह के नेतृत्व में दूर दराज से आये मलंगों ने जुलूस को व्यवस्थित करने में जहां जुटे रहे वहीं सीओ सिटी नीतीश कुमार व थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह मेला परिक्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

Oplus_16908288

आस्तना मखदूम अशरफ पर पहुंचे जुलूस का भी जबरदस्त अशरफी नारों से स्वागत किया गया। सज्जादानशीन अल्लामा मौलाना सैय्यद मोइनुद्दीन अशरफ उर्फ मोइन मियां ने रस्म ए गागर अदा करते हुए सभी अकीदतमंदों सहित विश्व शांति व देश की तरक्की व खुशहाली की दुआएं मांगी। जुलूस वापसी खानकाह अशरफिया हसनिया पर पहुंचा जहां शिज़रा मखदूम अशरफ पढा गया एयर दुआ ख्वानी की गई।


साहिबे सज्जादा अल्लामा मौलाना सैय्यद मोइनुद्दीन अशरफ उर्फ मोइन मियां ने 639वें उर्स की मुबारकबाद पेश किया।
उक्त अवसर पर अल्लामा सैय्यद रईस अशरफ, अल्लामा सैय्यद जामी अशरफ जामी मियां, सैय्यद अली अशरफ, मौलाना सैय्यद जावेद अशरफ, सैय्यद हसन अशरफ, सैय्यद खलीक अशरफ, सैय्यद शफीक अशरफ, सैय्यद मोहम्मद अशरफ उर्फ बड़े बाबू, सैय्यद आले मुस्तफा उर्फ छोटे बाबू, सैय्यद नैय्यर अशरफ, सैय्यद नूर, मुसाब अजीम, फैज़ान खान, जुहैब खान, मेराज़ बसखारी, सैय्यद आननद हसन, सैय्यद हुसैन अशरफ, सैय्यद सुल्तान अशरफ सहित बड़ी संख्या में खानवादे अशरफिया के लोग व अकीदतमंद मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

error: Content is protected !!