WhatsApp Icon

किछौछा मेला में कई स्थानों पर शार्टसर्किट से लगी आग, लापरवाह बिजली विभाग बड़ी को है बड़ी घटना का इंतजार !

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: गत दिनों जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने दरगाह किछौछा में आयोजित होने वाले उर्स व मेला एवं कांवर यात्रा को लेकर विभागीय बैठक किया था एवं सभी संबंधित विभागों को व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने के लिए निर्देशित भी किया था। दरगाह किछौछा के 639वें वार्षिक उर्स व मेला में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला तेज़ हो चुका है। मेला परिक्षेत्र में भीड़ का दबाव शुरू होते ही बिजली विभाग की पोल खुल गई। सोमवार की देर शाम में अत्याधिक भीड़ वाले स्थान सलामी गेट के पास बिजली की केबल शॉर्ट सर्किट के कारण जलने लगी।

बिजली के खम्बे पर लगी मोटी केबिल में आग जलता देख श्रद्धालुओं में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। दूसरा मामला जामे अशरफ के पीछे जामे सूफिया के पास बिजली खम्बे पर लगी केबल में आग लग गई जिससे श्रद्धालुओ में भय व्याप्त हो गया। आगामी 23 व 24 जुलाई (27 व 28 मोहर्रम) पर जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ने की आशंका है और बिजली विभाग की इस तरह की लापरवाही के कारण अगर भारी भीड़ के दौरान कहीं शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और इससे अफरातफरी या भगदड़ हो गई तो बड़ी घटना हो सकती है जिसको लेकर स्थानीय लोग काफी चिंतित हैं।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

error: Content is protected !!