WhatsApp Icon

प्रसिद्ध दरगाह किछौछा में मोबाइल टॉर्च की रौशनी में हो रही है ज़ियारत, भीषण गर्मी से हलकान श्रद्धालुओं में आक्रोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत सैय्यद मखदूम अशरफ की दरगाह पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। अव्यवस्था के चलते दूर दराज से आने वाले जायरीन/श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी धूप तथा चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए कोई प्रबंध कमेटी अथवा किसी भी जिम्मेदार द्वारा नहीं किया गया है।

यहां आने वाले श्रद्धालुओं की माने तो विद्युत व्यवस्था पिछले लगभग 7 दिनों पूरी तरह चरमरा गई है। भीषण गर्मी के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर जेब कतरे श्रद्धालुओ की जेबें लगातार साफ कर रहे है ।

कमेटी अथवा जिम्मेदारों द्वारा लाइट के न रहने पर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है जिसके कारण उमस भरी गर्मी तथा अंधेरे में जायरीन को सूफी संत हज़रत सैय्यद मखदूम अशरफ की मजार का ज़ियारत करना पड़ रहा है। बताते चलें कि लगभग 6 माह पूर्व यहां की व्यवस्था की देखरेख करने के लिए तीन सदस्यीय टीम को कार्य भार सज्जादानशीन द्वारा सौपा गया था। यहां के कार्य की देखकर कर रहे सदस्यों को व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी तो दूर यहां मूलभूत सुविधा देने में भी कामयाब नहीं हो सके जिसके कारण दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रकाश के लिए जनरेटर नहीं चलाई जाने के कारण मोबाइल की रोशनी में जायरीन जियारत करने को मजबूर है।जायरीन अरविंद निवासी देवरिया, सुल्तान खान निवासी रुदौली, रहमान निवासी टाण्डा, अकबरुद्दीन निवासी झारखंड ,अज़हर निवासी सीतामढ़ी बिहार ने बताया कि विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण मोबाइल की रोशनी में जियारत करना पड़ा जिसके कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भारी अवस्थाओं से जायरीनों में आक्रोश व्याप्त है।

अन्य खबर

चार साल तक नहीं जागा सिस्टम, भूख हड़ताल पर बैठते ही 24 घंटे में दौड़ा प्रशासन! दिव्यांग महिला के आगे झुका तंत्र, आनन-फानन में बना बदहाल रास्ता

तहसील के दरवाजे पर दिव्यांग की फरियाद बेअसर! 10 मीटर रास्ते के लिए पति-बच्चों संग भूख हड़ताल, प्रशासन के आश्वासन पर उठे सवाल

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

error: Content is protected !!