अम्बेडकरनगर: भीषण ठण्ड से कण्व जीवन की सुरक्षा करने के उद्देश्य से जहां शासन प्रशासन द्वारा कंबलों का वितरण किया जा रहा है वहीं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी लगातार विभिन्न क्षेत्रों में कंबलों का वितरण हो रहा है।
अकबरपुर के शहज़ादपुर निवासी समाजसेवी नजमुलहक द्वारा गर्मी के मौसम में जहां चादर वितरित की जाती है वहीं ठंड के मौसम में लगातार जरूरत मंदों के घरों पर पहुंच कर कम्बल वितरित किया जा रहा है। समाजसेवी नजमुल हक की उक्त सेवा की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

हंसवर थानाक्षेत्र के भूलेपुर, हंसवर व मियांपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जेड एस फाउंडेशन द्वारा काफी मात्रा में कम्बल का वितरण किया गया। ज़ेड एस फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर मो.जहाब व अध्यक्ष डॉक्टर शमसाद के साथ इंजीनियर सुनील कुमार, हनीफ अंसारी, विशाल कुमार, मो.शोएब अख्तर, विनय मद्धेशिया आदि कम्बल वितरण में सहयोग करते नज़र आए।





