WhatsApp Icon

सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजसेवी कलाम शाह ने ली बसपा की सदस्यता – चुनाव लड़ने की अटकलें तेज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी लोक सभा चुनाव में जनपद से बहुजन समाज पार्टी द्वारा मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की अटकलें सच साबित होती जा रही है। दरगाह किछौछा के प्रसिद्ध समाजसेवी कलाम शाह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा के तीन मंडलों के मुख्य सेक्टर इंचार्ज व पूर्व सांसद घनश्याम चन्द्र खरवार के समक्ष बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। श्री कलाम को बसपा द्वारा लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने की खूब चर्चाएं हो रही है।

विश्व विख्यात दरगाह किछौछा में मलंगों के सज्जादानशीन रहे बहु प्रसिद्ध स्वर्गीय गनीदार शाह के पुत्र व मौजूदा मलंगों के सज्जादानशीन आलम शाह के भाई कलाम शाह ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया है।शुक्रवार रात्रि में आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे पूर्व सांसद व बसपा के अयोध्या मंडल, वाराणसी मंडल व देवीपाटन मंडल के मुख्य सेक्टर इंचार्ज घनश्याम चन्द्र खरवार का जमकर स्वागत अभिनंदन किया गया। उक्त कार्यक्रम में समाजसेवी व व्यवसायी कलाम शाह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण किया। उक्त मौके पर दबीर अहमद, पवन मौर्य, मलंग सज्जादानशीन आलम शाह, मेराज शाह, अजीम शाह, मुख्तार मुजाविर, गफूर शाह, इरफान शाह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

मंत्री आते रहे, वादे बहते रहे… टौंस में फिर डूबा पुल, पुनः नाव के भरोसे पूरा गांव! आखिर किसका है इंतज़ार?

SB पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय डेंटल कैंप, बच्चों को सिखाए स्वस्थ मुस्कान के गुर; दांतों की जांच के साथ जागरूकता का संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.