WhatsApp Icon

टाण्डा : रविवार को आसमान में नज़र आया सैकड़ों कबूतर, जानिए कारण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टाण्डा जहां टेरीकॉट के कपड़ों के लिए पूरे देश में मशहूर है वहीं नगर क्षेत्र में अलग अलग तरह का शौक भी रखने वाले बड़ी संख्या में मौजूद हैं।


रविवार को टाण्डा नगर क्षेत्र के दो स्थानों से कबूतर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 500 से अधिक कबूतर आसमानों में नज़र आए और घंटों उड़ान के बाद ही जमीन पर उतरे। टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह कस्बा पश्चिम से स्व.अकील अहमद कबूतर उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन रविवार प्रातः 06 बजे से किया गया जिसमें प्रत्येक प्रतियोगी को 10 कबूतर उड़ाने की इजाजत थी। दूसरी तरफ राजा का मैदान से सहारा कमेटी की तरफ से कबूतर उड़ान प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें 35 कबूतर बाजों ने भाग लिया प्रत्येक प्रतियोगी द्वारा 08 कबूतर उड़ाया गया। प्रातः 06 बजे से शुरू हुई उड़ान दोपहर बाद तक चली जिसमें प्रथम स्थान नबी अहमद उर्फ मुन्ना निवासी छज्जापुर, दूसरे नंबर पर वकील बांस वाले तलवापार व तीसरे नम्बर पर एजाज आलम निवासी मुसहां का कबूतर रहा। ज्ञात रहे प्रत्येक वर्ष मई माह में कबूतर की दर्जनों उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन होता है जिसमें विजेताओं का इनाम भी मिलता है।

अन्य खबर

640वें उर्स का रूहानी समापन: सरकारे कला में गूंजी दिल दहला देने वाली दुआ, लाखों जायरीन की नम आंखों से मांगी गई मुरादें

सज्जादानशीन ने ख़िरका-ए-मुबारक धारण कर कराई अंतिम ज़ियारत, मंत्रियों ने की चादरपोशी; घंटों बिजली गायब रहने से श्रद्धालुओं में भारी नाराज़गी

तीन वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई न होने पर पिता ने एसपी से लगाई गुहार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.