WhatsApp Icon

जिला कारागार में बंद 25 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जिला कारागार में निरुद्ध 25 वर्षीय विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन द्वारा कैदी को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सुधाकर पुत्र रामाश्रय (25 वर्ष), निवासी सीतापुर के रूप में हुई है। वह थाना अहिरौली के एक POCSO Act मामले में 1 मई 2025 से जिला कारागार में विचाराधीन कैदी के रूप में निरुद्ध था।

कैदी की मौत के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस व संबंधित अधिकारी जांच में जुट गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!