अम्बेडकरनगर: इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र में चोरों में आतंक मचा रखा है जिससे आमजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीती देर रात्रि शातिर चोरों ने घरेलू सामानों के साथ सीसीटीवी व डीबीआर तक उठा ले गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गोहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के खंशा पहाड़पुर गाँव निवासी शब्बर रज़ा के आवास को शातिर चोरों ने निशाना बनाते हुए घरेलू सामान उठा ले गए और साथ ही घर लगे सीसीटीवी व डीबीआर तक उठा ले गए। पीड़ित शब्बर रज़ा ने बताया कि वो पहाड़पुर के मूल निवासी हैं लेकिन उनका परिवार अकबरपुर में रहता है। गाँव के घर पर बीती देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने घरेलू सामानों के साथ सीसीटीवी व डीबीआर तक उठा ले गए हैं।
बताते चलेंकि दीवार के सहारे बाउंड्री के अंदर घुसे शातिर चोरों ने ताला तोड़ कर कमरों में प्रवेश किया और अलमारी, बक्सा व अन्य स्थानों पर तोड़फोड़ करते हुए घरेलू सामानों को उठा ले गए। पीड़ित परिवार ने इब्राहिमपुर थाना ओर लिखित तहरीर देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने की मांग किया है।
बहरहाल इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र में चोरी की घटाएँ बढ़ती जा रही है और शातिर चोर अपने पीछे सबूत ना छोड़ते हुए सीसीटीवी व डीबीआर तक उठा ले जा रहे हैं।




