WhatsApp Icon

होली पर हाई अलर्ट: जनपद में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, कप्तान से लेकर थानों तक विशेष फोर्स तैनात

Sharing Is Caring:

जनपद में पूर्व से तैनात पुलिस बल के अलावा 11 इंस्पेक्टर, 20 एसआई तथा 209 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल अर्थात 240 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

अम्बेडकरनगर जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर थानों तक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस कप्तान अभिजीत आर शंकर ने होलिका दहन व होली की बधाइयां देते हुए अराजकतत्वों व शराब पीकर वहां चलाने वालों को कड़ी हिदायत दिया है।


पुलिस कप्तान अभिजीत आर शंकर के साथ 01 इंस्पेक्टर व 02 एसआई सहित कुल 15 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं एडिशनल एसपी पश्चिमी हरेन्द्र सिंह के साथ 01 इंस्पेक्टर सहित 07 पुलिस कर्मी तथा एडिशनल एसपी पूर्वी श्याम देव के साथ 01 इंस्पेक्टर सहित 06 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें
सीओ स्तर पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। सीओ नगर के साथ 09 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं, जबकि सीओ टाण्डा, सीओ भीटी, सीओ जलालपुर और सीओ आलापुर के साथ 07-07 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।

थाना स्तर पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती इस प्रकार की गई है—
कोतवाली अकबरपुर: 02 इंस्पेक्टर, 02 एसआई व 01 महिला एसआई सहित कुल 28 पुलिस कर्मी
कोतवाली टाण्डा: 03 इंस्पेक्टर, 03 एसआई सहित 42 पुलिस कर्मी
अलीगंज: 05 एसआई सहित 20 पुलिस कर्मी
बसखारी: 01 इंस्पेक्टर व 03 एसआई सहित 25 पुलिस कर्मी
जलालपुर: 01 इंस्पेक्टर व 02 एसआई सहित 20 पुलिस कर्मी
इब्राहिमपुर: 01 एसआई सहित 10 पुलिस कर्मी
हंसवर: 01 एसआई सहित 08 पुलिस कर्मी
जहांगीरगंज: 07 अतिरिक्त पुलिस कर्मी
इसके अतिरिक्त त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी (QRT) को 01 इंस्पेक्टर सहित 15 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों के साथ सक्रिय रखा गया है।
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होलिका दहन से लेकर रंगोत्सव तक संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए तथा किसी भी अफवाह या शरारती तत्वों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश है—होली प्रेम और भाईचारे का पर्व है, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

अन्य खबर

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

घाघरा में कूदा मूक-बधिर युवक, घंटों बाद भी नहीं लगा सुराग —सर्च ऑपरेशन जारी

अंकित तिवारी केस पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, प्रतिनिधि मंडल ने दी चेतावनी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.