WhatsApp Icon

हज यात्रियों को अलविदा कहने के लिए उमड़ी भीड़ – स्वागत कर की गई दुआ की अपील

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पवित्र हज यात्रा पर जाने वालों को अलविदा कहने के लिए औद्योगिक बुनकर नगरी टांडा के तलवापार में स्थित दरगाह हक्कानी शाह तक पहुंचाने वालों की काफी भीड़ रही।हज यात्रियों को गले लगा कर अलविदा कहने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र वासी तलवापार में जमा रहे। महिला हज यात्रियों को भी पहुंचाने में महिलाओं की भी काफी भीड़ रही।


उक्त मौके पर मरहूम अयाज़ अहमद उर्फ गुल्लू चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट एवं दावते इस्लामी के जीएनआरएफ द्वारा जलपान की व्यवस्था किया गया था। मरहूम अयाज़ अहमद उर्फ गुल्लू चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष मो.नदीम उर्फ पोली ने बताया कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी हज यात्रियों को अलविदा कहने के अवसर पर जलपान की समुचित व्यवस्था किया गया था।

बताते चलेंकि टांडा नगर क्षेत्र से बुधवार को बड़ी संख्या में पवित्र हज यात्रा पर रवाना हो रहे हैं जिनकी फ्लाइट 16 मई को है। हज यात्रियों से गले मिल कर उनसे दुआ की अपील की जा रही है एवं जीवन मे दक दूसरे के साथ हुई गलतियों की माफी भी मांगी जा रही है।

Oplus_0

अन्य खबर

“गैस में खेल, अफसर फेल!” — 2-3 किलो कम सिलेंडर, ब्लैक में धंधा, शिकायत करने वालों की ‘लॉटरी’

अग्नि परीक्षा में खरा उतरा जिला प्रशासन, तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न

कुल्हाड़ी से कत्ल के बाद मुआवजे पर अड़े परिजन, घंटों जाम रहा सिस्टम, दबाव में झुका प्रशासन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.