अम्बेडकरनगर: एमवी एक्ट में संसोधन को लेकर चल रही वाहन चालकों की हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार दोपहर बाद से अचानक बाजार में काफी तेजी आ गई और पेट्रोल पम्पों पर भी भारी भीड़ जमा हो गई हालांकि जिला पूर्ति अधिकारी ने दावा किया है कि जनपद में पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।metaslider id=33780]
मंगलवार दोपहर बाद हड़ताल लम्बी होने को अफवाह से बाजार गर्म हो गया और लोग अचानक दैनिक जरूरत का सामान अधिक से अधिक खरीदना शुरू कर दिया। ट्रांसपोर्ट बन्द होने से सामान की कमी हुई जिसका सीधा फायदा खुदरा दुकानदारों ने उठाना शुरू कर दिया। सब्जी के दामों में मानों आग लग गई। 10 रुपया प्रति किलो बिकने वाला आलू अचानक 30 से 40 रुपये में पहुंच गया। 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाली हरी मटर भी अचानक 40 रुपये किलो पहुंच गई। माल वाहक वाहनों के बन्द होने से सब्जी आदि बाजार में ना आने की अफवाह तेज़ हुई जिससे हर कोई अधिक से अधिक समान खरीदने लगा। दूसरी तरफ पेट्रोल पंपों पर भी काफी भीड़ जमा हो गया। वाहनों में डीजल व पेट्रोल भरवाने के अलावा मानकों को दर किनार कर पेट्रोल पंपों पर बोतल व डब्बों में तेल बिकने लगा। मोटर साइकिल मालिकों द्वारा टंकियां फुल कराई जाने लगी। नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी हड़ताल लंबी होने की अफवाह से बाजारों से खरीदारी बढ़ गई।
बहरहाल मोटर वाहन अधिनियम में संसोधन को लेकर वाहन चालकों की हड़ताल के दूसरे दिन बाजार में काफी तेजी आ गई जिसके कारण विशेष रूप से सब्जियों के ज़ह दाम कई गुना बढ़ गए वहीं पेट्रोल पम्पों पर लम्बी कतार देखने को मिली। चालकों की हड़ताल यदि लंबी होती है तो आम लोगों को इसका भारी खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है।
जिलापूर्ति अधिकारी ने दावा किया है कि जनपद में डीजल एवं पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। जनपद में डीजल पेट्रोल नियमित रूप से मिलता रहेगा।


