WhatsApp Icon

दरगाह किछौछा में वार्षिक ग़ुस्ल मुबारक व संदलपोशी की रस्म सकुशल सम्पन्न

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विश्व विख्यात सैय्यद मखदूम अशरफ की दरगाह किछौछा शरीफ में वार्षिक ग़ुस्ल मुबारक व सन्दल पोशी की रस्म परंपरानुसार सम्पन्न हुई। मखदूम आस्ताना पर देर रात्रि से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था तथा देर प्रातः काल लगभग 04 बजे 101 घड़ा केवड़ा से ग़ुस्ल मुबारक की रस्म अदा किया गया।

उक्त मौके पर दरगाह आस्ताना मोतवल्ली व सज्जादानशीन मौलाना सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ, मौलाना सैय्यद मोहमिद अशरफ उर्फ शारिक मियां, मौलाना सैय्यद हसीन अशरफ, मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ़ आदि सहित खानवादे अशरफिया के तमाम लोग मौजूद रहे। बाद नमाज़ जुमा संदल पोशी की रस्म अदा की गई एवं मज़ार आस्तना का गिलाफ़ भी बदला गया एवं उक्त मौके पर विशेष दुआ ख्वानी कर जायरीनों व अकीदतमंदों सहित विश्व शांति की दुआएं मांगी गई। उक्त अवसर पर जायरीनों की भारी भीड़ मौजूद रहे एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा का शानदार इंतेज़म किया गया था और सीओ सिटी, बसखारी थानाध्यक्ष, किछौछा चौकी प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.