WhatsApp Icon

24 घंटा बाद घाघरा नदी में डूबे स्वास्थ्य कर्मचारी का निकाला गया शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: होली के दिन जहांगीरगंज सीएचसी में कार्यरत तीन स्वास्थ्य कर्मियों की घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर डूबने की सूचना पर हड़कम्प मच गया था जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से जहां देवेंद्र को बचा लिया गया था एवं दूसरे पुष्पेंद्र का शव बरामद कर लिया गया था लेकिन तीसरे युवक हिंमांशु का शव देर रात्रि तक बरामद नहीं किया जा सकता था।

एसडीआरएफ की टीम के अथक प्रयास के कारण 24 घण्टा बाद मंगलवार को तीसरे लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया।
बताते राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र के कम्हरिया घाट पर होली पर्व की दोपहर में तीन मित्र नहाने गए हुए थे। तीनों मित्र जहांगीर गंज सानुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा कमर्चारी थे। अचानक तीनों मित्रों की घाघरा नदी में नहाते समय डूबने की खबर जंगल मे आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर बहादुरी का परिचय देते हुए एक युवक देवेंद्र की जान बचा लिया गया तथा दूसरे युवक राजस्थान निवासी पुष्पेन्द्र का शव नदी से निकाला गया और तीसरे युवक हिंमांशु की तलाश की जा रही थी जिसे मंगलवार को एसडीआरएफ टीम ने अथक प्रयास के बाद निकाल लिया गया। मौके पर आलापुर उपजिलाधिकारी व सीओ आलापुर सहित आलापुर कोतवाली निरीक्षक, जहांगीर गंज थानाध्यक्ष, राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। राजेसुल्तानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अन्य खबर

श्रावण पर डीएम-एसपी का ‘एक्शन मोड’! कांवड़ मार्ग से मंदिरों तक हाई अलर्ट, डीजे, बिजली, घाट और खाद्य सुरक्षा पर सख्त निर्देश

आस्था का महापर्व, इंतेजामों की अग्निपरीक्षा! कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन के सामने 18 मांगों की चुनौती

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.