WhatsApp Icon

टाण्डा के ई-रिक्शा चालकों ने टैक्सी स्टैंड शुल्क समाप्त करने की किया मांग, मानवाधिकार आयोग से हुई थी शिकायत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा में ई-रिक्शा चालकों ने टैक्सी स्टैंड शुल्क समाप्त करने की मांग किया।
ई रिक्शा चालकों द्वारा कई माह पूर्व मानवाधिकार आयोग से शिकायत किया था कि बिना टेंडर के अवैध ढंग से ई रिक्शा चालकों से जबरन टोकन की वसूली की जाती है।

उक्त शिकायत के सम्बंध में शनिवार को अपर उपजिलाधिकारी/ प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद त्रिपाठी के समक्ष ई रिक्शा अध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में दर्जनों ई रिक्शा चालकों ने बयान दर्ज कराया।
ई-रिक्शा चालकों ने मानवाधिकार आयोग की शिकायत पर बयान दर्ज कराते हुए कहा कि ई-रिक्शा चालकों द्वारा शासन की निःशुक राशन योजन का लाभ उठाते हुए अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं और ई रिक्शा चालकों के समक्ष इलाज़, शिक्षा आदि भौतिक सुविधाओं की बड़ी समस्या है। टाण्डा में बिना टैक्सी स्टैंड के ही अवैध ढंग से ई-रिक्शा चालकों से जबरन प्रतिदिन 25 रुपये टैक्सी स्टैंड के नाम पर टोकन की वसूली की जाती है जो ई-रिक्शा के परिवारों के लिए काफी मुश्किल होती है। ई-रिक्शा चालकों द्वारा प्रतिदिन 25 रुपये की वसूली को निरस्त करने की मांग की गई है।
अपर उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों द्वारा मानवाधिकार आयोग से शिकायत की गई थी जिस मामले में शनिवार को ई-रिक्शा चालकों के बयान दर्ज किया गया है और शीघ्र मानवाधिकार आयोग को विस्तृत जांच रिपोर्ट भेज दी जाएगा।

अन्य खबर

खबर का असर: कीचड़ में रोती मासूम का वायरल वीडियो बना प्रशासन की चेतावनी, घंटों में दुरुस्त हुई सड़क

जंतर-मंतर की गूंज पहुंची जलालपुर: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर सपा छात्र सभा का पैदल मार्च, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे कार्यकर्ता

22 जुलाई को टांडा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, पूर्व प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.