WhatsApp Icon

22 जुलाई को टांडा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, पूर्व प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में टांडा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

टांडा विधानसभा क्षेत्र (278) के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन 22 जुलाई को सुबह 10 बजे पुन्थर स्थित मौर्य मैरेज लॉन में आयोजित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कपिलदेव वर्मा ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और आगामी कार्यक्रम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम साबित होगा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर सूर्यकांत वर्मा, विद्याराम विश्वकर्मा, अरविंद वर्मा, रामधनी वर्मा, अरविंद मिश्रा, लालू पटेल, ओमकार तिवारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

सड़कों पर घूम रहे निराश्रित स्वानों पर प्रशासन सख्त, हर महीने चलेगा पकड़ने और टीकाकरण का अभियान!

रातभर सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, राम-भरत मिलन के साथ संपन्न हुआ बसखारी का ऐतिहासिक आयोजन, मजनू पिजड़ा की रही चर्चा

लखनऊ में छिपा बैठा था टाण्डा का ₹50 हजार का इनामी, पुलिस ने घर से दबोचा

error: Content is protected !!