WhatsApp Icon

चलती बस के सामने अचानक आ गया बैट्री रिक्शा – पेड़ से जा टकराई बस – जानिए फिर क्या हुआ

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ई रिक्शा चालक की घोर लापरवाही के कारण एक बस पेड़ से टकरा गई जिससे उसके सामने का सीसा चूर चूर हो गया। काफी वाद विवाद के बाद ई रिक्शा द्वारा टूटे सीसे की भरपाई की गई।


जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर चौराहे के अकबरपुर रोड़ की तरफ से आ रही एक बस के सामने अचानक ई रिक्शा आ गया जिससे बस अनियंत्रित होते हुए वाजिदपुर मोड़ के पास स्थित नीम के पेड़ में जाकर टकरा गई। उक्त दुर्घटना में बस के सामने का शीशा पूरी तरह टूट गया हालांकि इस हादसे में बड़ी दुर्घटना होने से बच गया लेकिन बस चालक द्वारा मुआवजे को ले कर ई-रिक्शा चालक से बीच विवाद शुरू हो गया। स्थानीय लोगो ने बीच बचाव करते हुए ई रिक्शा चालक से मुआवजे की रकम भरवाते हुए छोड़ दिया।
विदित हो कि अप्रशिक्षित और नाबालिक ई रिक्शा चालकों के कारण आए दिन हादसे होते रहते है वही ई रिक्शा चालकों के जहां तहां खड़ा कर देने के कारण जाम की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है इसके कारण कई स्थानों पर मारपीट की भी स्थित उत्पन्न हो जाती है अथवा हो भी जाती है। स्थानीय प्रशासन उदासीनता के कारण इस तरह के हादसे आम हो गए है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!