अम्बेडकरनगर: ईद के पावन त्यौहार को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर क्षेत्र टाण्डा के मोहल्ला मुबारकपुर स्थित ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी टाण्डा शशि शेखर से मुलाकात कर व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ईदगाह कमेटी के मुतवल्ली मोहम्मद रमज़ान के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने ईद से पूर्व ईदगाह परिसर के अंदर-बाहर साफ-सफाई, चूना छिड़काव, ईदगाह के सहन में टेंट की व्यवस्था, जनरेटर, पेयजल तथा पुलिस सुरक्षा की मांग किया।
इस पर उपजिलाधिकारी शशि शेखर ने कमेटी को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी ईदगाह मुबारकपुर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि लोग पूरे हर्षोल्लास और शांति के साथ ईद का त्योहार मना सकें।
उक्त मौके पर ईदगाह मुबारकपुर के अध्यक्ष हाफिज सादिक, उपाध्यक्ष वकील अहमद, सचिव अब्दुल माबूद एडवोकेट, उपसचिव शहबाज़ आलम एडवोकेट, मोहम्मद सलमान एडवोकेट, मोहम्मद जावेद सिद्दीकी एडवोकेट, मोहम्मद नदीम अंसारी एडवोकेट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




