WhatsApp Icon

संदिग्ध परिस्थितियों में मोबाइल की दुकान में भीषण आग लगने से भारी नुकसान

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: यादव चौराहा स्थित मोबाइल शॉप में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया।देर रात लगी आग लगने से दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई, दमकल विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी प्रकट की गई है।


कोतवाली क्षेत्र के अतिव्यस्तम यादव चौराहा स्थित मिश्रा मोबाइल शॉप में सोमवार देर रात करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अनुमान के मुताबिक, करोड़ों रुपये की क्षति हुई है।
दुकान मालिक आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि वह रात लगभग 11:30 बजे दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे कि कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर देखा कि दुकान धू-धू कर जल रही थी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शटर तोड़कर दुकान खोलने में मदद की, चर्चा है कि सूचना पर फायर विभाग की दमकल गाड़ी तो पहुंची लेकिन दमकल गाड़ी में पानी न होने के कारण फायर कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे। यह देख आसपास के स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी।
दुकानदार ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है, लेकिन घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। वहीं, दमकल विभाग की लापरवाही पर स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

error: Content is protected !!