WhatsApp Icon

डिप्टी सीएम ने 30 शैय्या मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र का किया निरीक्षण, वृक्षारोपण कर दिया बड़ा संदेश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील जलालपुर में कार्यक्रम स्थल नरेंद्र देव इंटर कॉलेज परिसर जलालपुर में आगमन हुआ जहां पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा त्र्यंबक तिवारी सहित अन्य अधिकारियों व अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिको द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम उपमुख्यमंत्री श्री पाठक द्वारा नरेंद्र इंटर कॉलेज में नव निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण तथा स्वर्गीय अनिरुद्ध सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा “एक पौधा मां के नाम” के तर्ज पर हरिशंकरी वृक्ष (बरगद, पीपल तथा पाकड़) का वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात डिप्टी मुख्यमंत्री द्वारा जनसभा को संबोधित किया गया।

श्री पाठक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने 30 शैय्या मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र का जायजा लिया गया। उन्होंने पांच गर्भवती महिलाओं (कुसुम लता, पूजा, सृष्टि, मंगिता,रुचि) की गोद भराई की तथा तीन लाभार्थियों(सीता देवी, शीला देवी, मंगरा) को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। साथ ही साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षय रोग कक्ष, ओपीडी कक्ष ,आईपीडी कक्ष, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष का जायजा लिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के उपरांत उपमुख्यमंत्री जी द्वारा स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में समीक्षा बैठक किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं एवं मेडिकल कॉलेज की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि अस्पताल में जो भी दिक्कतें हैं उनको दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अपर निदेशक स्वास्थ्य अयोध्या मंडल अयोध्या को निर्देशित किया गया कि सभी अस्पतालों की गहन समीक्षा करके रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रेषित करें। फायर सेफ्टी एडिटिंग का कार्य चल रहा है। सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट मंडल से प्रेषित हेतु निर्देशित किया गया।सभी अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज का भी फायर ऑडिट रिपोर्ट अयोध्या मंडल अयोध्या से मांगा गया।जनपद अंबेडकर नगर के लोगों को उच्च कोटि चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में जो कमियां है उसे जल्द से जल्द दूर कर दिया जाए। बैठक के दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य अयोध्या मंडल अयोध्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी जलालपुर,डीपीएम तथा अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.