WhatsApp Icon

हाड़ कपाऊ ठण्ड के बीच जिलाधिकारी ने किया कम्बल वितरण – मानव जीवन को सुरक्षित करने का आह्वान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद में पिछले कई दिनों से हाड़-कपाऊ वाली ठंड का प्रकोप जारी है। बर्फीली ठंड हवाओं से आम जन मानस पीड़ित है। लगातारचार दिनों से धूप नहीं निकल रही, जिससे आम जनजीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। खासकर वैसे लोगों की परेशानी बढ़ गई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण गर्म कपड़े खरीद पाने में खुद को सक्षम नहीं पा रहे।

शीतलहर के बीच शहर के ऐसे लोग प्रशासन के स्तर से व्यवस्था किए गए अलाव से सर्दी से खुद को बचा रहे। भीषण ठंड में परेशान ऐसे ही गरीबों और जरुरतमंद लोगों के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने खास कदम उठाया। उन्होंने सर्दी में ठिठुर रहे गरीबों को कंबल दिया तथा मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए कई दिशा निर्देश दिया है।
शीतलहर के बीच जिला प्रशासन की नजर उन गरीबों की ओर गई है, जो हड्डी गला देने वाली इस ठंड में जैसे-तैसे समय काट रहे हैं।
जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुसहर प्रजाति/असहाय /आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कुल 235 कंबल वितरण किया।
इस दौरान उन जरूरतमंद लोगों के शरीर को ढंक कर उन्हें ठंड से बचने की सलाह दी गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में कंबल का वितरण इसी तरह से होते रहना चाहिए जिससे असहाय/ जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाया जा सके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थानों पर अलाव जलते रहना चाहिए।

अन्य खबर

हज 2026: आज़मीन-ए-हज के टीकाकरण व प्रशिक्षण की तिथियां घोषित, समय से पहुंचना अनिवार्य

स्कूल में बीमार पड़ा यूकेजी छात्र, इलाज व सूचना न मिलने से मौत, आक्रोश

🏆 न्यू ताज कप 2026 का धमाकेदार समापन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.