WhatsApp Icon

रमज़ान पर मानवता का बड़ा अभियान: जीएनआरएफ ने सैकड़ों परिवारों तक पहुंचाई राहत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पवित्र माह रमज़ान में मानवता की मिसाल पेश करते हुए गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) ने बड़े पैमाने पर राशन वितरण अभियान चलाया। दावतेइस्लामी इंडिया की वेल्फेयर शाखा द्वारा टाण्डा में आयोजित कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद परिवारों को रमज़ान राशन पैक वितरित किए गए, जिससे सैकड़ों घरों में राहत पहुंची।


संस्था ने बताया कि यह पहल संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्यों—एसडीजी-2 (जीरो हंगर) और एसडीजी-1 (नो पॉवर्टी)—की भावना के अनुरूप भूख और गरीबी के खिलाफ एक ठोस कदम है। प्रत्येक राशन किट में चावल, आटा, दालें, चीनी, चाय, खजूर, मसाले समेत दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री शामिल रही, जो पूरे रमज़ान माह के लिए पर्याप्त है। इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।
दावते इस्लामी इंडिया के जिला अध्यक्ष मौलाना अहमद शकील मदनी अत्तारी और जीएनआरएफ मंडल अध्यक्ष डॉ. शराफत तौहीद अत्तारी ने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले दानदाताओं, स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी इसी तरह मानवता की सेवा के कार्य जारी रखेगी और समाज से सहयोग की अपील की। इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला व शहर स्तर के जिम्मेदारों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि संस्था पूर्व में रक्तदान शिविर, फ्री मेडिकल कैंप, अस्पतालों में फल वितरण, पौधारोपण, कंबल वितरण और बाढ़ राहत जैसे कई सामाजिक अभियानों के माध्यम से निरंतर सेवा कार्य करती रही है। रमज़ान के इस मौके पर चलाया गया यह अभियान टांडा में सामाजिक सरोकार की मजबूत पहल के रूप में देखा जा रहा है।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.