WhatsApp Icon

संभावित दहेज हत्या से मचा हड़कंप, विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sharing Is Caring:

मृतिका की माँ ने दी तहरीर, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेज़ार

अम्बेडकरनगर: कोतवाली टांडा क्षेत्र में दहेज की मांग से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली टांडा क्षेत्र के छज्जापुर उत्तर निवासी लीलाावती पत्नी स्व. प्रह्लाद ने थाना प्रभारी निरीक्षक टांडा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री नीतू का विवाह ग्राम अजमेरी बादशाहपुर निवासी अनुप पुत्र स्व. जीवनलाल के साथ हुआ था। विवाह के समय सामर्थ्य के अनुसार उपहार व सामान दिया गया, लेकिन विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर असंतुष्ट था।

आरोप है कि कम दहेज के कारण नीतू को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति अनुप द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। पीड़िता नीतू समय-समय पर मायके आकर अपनी आपबीती माता-पिता को बताती रही। मायके पक्ष ने कई बार समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा।

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि 07 फरवरी की सुबह लगभग 04 बजे नीतू की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया।

पीड़िता की मां लीलाावती ने पुलिस से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.