WhatsApp Icon

दहेज़ हत्यारोपी ससुर व देवर को मात्र 24 घंटा में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकगरनगर: अहिरौली पुलिस द्वार दहेज़ हत्या से सम्बन्धित वांछित दो अभिययुक्तों को अहिरौली पुलिस ने मात्र 24 घण्टा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।


पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द कृत कार्यवाही के क्रम में अहिरौली थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 74/24 धारा 498 A, 304 B आईपीसी व 3/4 DP एक्ट से संबधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर गठित टीम के प्रभारी विवेक कुमार वर्मा द्वारा सार्थक प्रयास मृतिका प्रियंका के ससुर विजय बहादुर, मृतका प्रियंका गौड़ का देवर अजय कुमार गौड़ को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
बताते चलेंकि गौरा गूजर टाण्डा की प्रियंका गौड़ का विवाह 05 वर्ष पूर्व अलबैती सरैया थाना अहिरौली हुआ था जिसे लगातार दहेज़ के लिए उत्पीडन किया जा रहा था। मुक़दमा वादी का कहा है कि गत 26 मार्च को दहेज की बात को लेकर मार-पीट कर प्रियंका को दीवार पर लगी खूंटी पर रस्सी के सहारे लटका दिया गया था। उक्त मुकदमे में प्रियंका का अशोक गौड़ व सास की पुलिस तलाश कर रही है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर ने खोया तेजतर्रार व ईमानदार डीएम, एक साल भी नहीं कर सके कार्यकाल पूरा -ईशा प्रिया से बड़ी उम्मीद

जन्म से पहले ही 8वीं पास: टांडा के ‘कलयुग के अभिमन्यु’ ने खोली शिक्षा सिस्टम की पोल

महरुआ में कानून का डंडा, भगवानपुर में नियम ठंडा! — सरकारी भवन में ‘रातों-रात’ प्रतिमा, प्रशासन की दोहरी नीति पर बवाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.