WhatsApp Icon

शिक्षिका की मौत से उबाल, एसआईआर कार्य को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय का आगमन बुधवार को जनपद में हो रहा है जिसको लेकर कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है। बताते चलेंकि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य में लगी रसूलपुर मुबारकपुर की शिक्षिका सुशीला की आकस्मिक मृत्यु के बाद जिले में राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने प्रशासनिक दबाव में काम कराने का आरोप लगाते हुए मामले को गंभीर बताया है। शिक्षिका की मौत को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई एवं मृतिका के परिजन को सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता देने की मांग उठने लगी है हालांकि प्रशासन का कहना है कि मृतिका शुरुआती दौर में एसआईआर के कार्य में सहायक के रूप में लगी थी और बाद में उन्हें हटाया जा चुका था।
इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतिका के परिजनों से मिलने का निर्णय लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को रसूलपुर मुबारकपुर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे और घटना की जानकारी लेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि कार्य के दौरान दबाव या लापरवाही सामने आती है तो पार्टी इसे लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।
कांग्रेस के इस कार्यक्रम को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। बुधवार की शाम चार बजे रसूलपुर मुबारकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं का जमावड़ा होगा। कार्यक्रम की तैयारी में स्थानीय कांग्रेस इकाई जुटी हुई है, वहीं प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.