WhatsApp Icon

जनपद में सीआईएसएफ ट्रेनिंग सेंटर के लिए निर्विवाद भूमि चिन्हीकरण का कार्य तेज़

Sharing Is Caring:

अकबरपुर तहसील में थाना क्षेत्र बेवाना ग्राम ससपना के निकट व तहसील टांडा में ग्राम बिहरा सहित अन्य निकटवर्ती ग्राम में जमीन दिखाने के लिए तत्काल टीम रवाना

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में एमएलसी डॉ.हरिओम पांडेय की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सीआईएसएफ की ट्रेनिंग सेंटर व बटालियन आवासीय परिसर के निर्माण हेतु जमीन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान डिप्टी कमांडेंट द्वारा अवगत कराया गया कि इसका गठन 1969 में किया गया है। यूपी में अभी इनका कोई ट्रेनिंग सेंटर नहीं जबकि बटालियन के लिए कार्यालय गाजियाबाद में है। उनके द्वारा 09 बिंदुओं पर जमीन के संबंध में जिला प्रशासन से सूचना मांगी गई है। जिसमें 125 एकड़ से 500 एकड़ एक मुश्त निर्विवाद भूमि की आवश्यकता है। जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी अकबरपुर तथा उप जिलाधिकारी टांडा को तत्काल चिन्हित जमीन का मौका दिखाने के लिए निर्देशित किया गया है। अकबरपुर तहसील में थाना क्षेत्र बेवाना ग्राम ससपना के निकट व तहसील टांडा में ग्राम बिहरा सहित अन्य निकटवर्ती ग्राम में जमीन दिखाने के लिए तत्काल टीम रवाना की गई। जमीन का अवलोकन करने के उपरांत सीआईएसएफ के अधिकारियों द्वारा पुनः जिलाधिकारी के साथ बैठक कर अन्य बिंदुओं पर विचार किया जाएगा। यदि सीआईएसएफ का ट्रेनिंग सेंटर जनपद में स्थापित होता है तो प्रदेश का पहला ट्रेनिंग सेंटर होगा। तहसील टांडा व तहसील अकबरपुर दोनों स्थानों पर 125 एकड़ से अधिक जमीन उपलब्ध है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ऐसी जमीन का चयन किया जाए जहां आगे भी एक्सटेंशन की संभावना बनी रहे। जिलाधिकारी द्वारा सीआईएसएफ के अधिकारी को पूरी तरह आस्वस्थ किया गया कि जिला प्रशासन द्वारा उनका हर प्रकार से पूरा सहयोग किया जाएगा। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी टांडा सचिन यादव तथा तहसीलदार टांडा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबर

सिस्टम में गरीब की जान सबसे सस्ती: मासूम अंशिका की मौत पर जिला अस्पताल बना रणभूमि, पुलिस बल तैनात

कलेक्ट्रेट पर विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: किछौछा दरगाह पर गंभीर आरोप, कानून व्यवस्था पर सवाल या कोई सियासी पटकथा!

टाण्डा चौक पर सियासी उबाल: भाजपा ने फूंका अखिलेश-राहुल का पुतला

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.