WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में बीएससी छात्रा का फांसी के फंदे से झूलता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर रोड स्थित लालातारा मोहल्ले में शनिवार की रात एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से झूलता शव मिला जिससे सनसनी फैल गई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलालपुर ब्लॉक के अरई ग्राम सभा निवासी अजय सिंह अपनी पत्नी आशा सिंह व दो बेटियों के साथ लालातारा मोहल्ले में निवास करते हैं। आशा सिंह जलालपुर सीएचसी नगपुर में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। उनकी छोटी पुत्री प्रिंसी उर्फ साक्षी, जो बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी और नोएडा में नौकरी करती थी, बीते दस दिन पूर्व ही घर लौटी थी।शनिवार रात करीब 9 बजे प्रिंसी के कमरे में फंदे से लटककर शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय मां, बहन और दामाद आजमगढ़ दवा लेने गए थे जबकि पिता बाजार में थे। जब पिता घर लौटे तो बेटी को फंदे से लटकता देख तत्काल उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र में आत्महत्या की चर्चाएं हो रही है।
इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

error: Content is protected !!