WhatsApp Icon

अयोध्या से बिहार लौट रही स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त – दो की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एन एच 233 पर बाइक को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार स्कार्पियों दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्ढे में जा गिरी जिसके कारण स्कार्पियो चालक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार महिला की भी मौत होने की सूचना प्राप्त हो रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बसखारी थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 223 पर बुढ़नापुर गाँव के निकट अयोध्या से पटना लौट रही स्कार्पियों संख्या BR 10 AM 0822 एक बाइक को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो कर एनएच के किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। उक्त दुर्घटना में सभी घायलों को आननफानन में बसखारी सीएचसी में ले जाया गया जहां स्कार्पियो चालक मनिदेव सिंह पुत्र जलधारी निवासी नीरपुर चौथम खगडिया पटना बिहार की मौके पर मौत हो गई जबकि स्कार्पियो पर सवार रेफर अजीत कुमार पुत्र जलधारी, गोविंद कुमार पुत्र संजय व दीपक कुमार पुत्र नरेश समस्त निवासीगण खगड़िया बिहार घायल हो गए। बाइक पर सवार घायल महिला शांति देवी पत्नी पुदई की जिला अस्पताल ले जाते समय मृत्यु होने का भी समाचार प्राप्त हुआ है जबकि घायल बाइक चालक को भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उक्त घटना की सूचनापत्र भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर बसखारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए जिसके बाद सीओ सिटी सुरेश कुमार मिश्रा भी सीएचसी बसखारी पहुंचे और फिर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

अन्य खबर

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

शपथ ग्रहण समारोह में टाण्डा विधायक ने अधिवक्ताओं का जीता दिल; हॉल, शौचालय और दो एसी की सौगात, सराहना

error: Content is protected !!