WhatsApp Icon

प्रशिक्षण महाअभियान में गरजी भाजपा—“हर बूथ मजबूत, संगठन होगा अजेय”

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक क्षमता और समाजहित की भावना को धार देने के उद्देश्य से चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बेवाना मंडल में प्रशिक्षण वर्ग और प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। सीबी सिंह लॉ कॉलेज परिसर में भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी, जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, ज्ञान सागर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा और मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह डिंपू की मौजूदगी में फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मुख्य वक्ता के रूप में अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति समझाते हुए कहा कि भाजपा सामूहिक निर्णय और सामूहिक कार्यशैली की पार्टी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और संगठनात्मक दक्षता विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। हर स्तर पर सक्रिय टोली, बूथ समिति का गठन, कमजोर शक्ति केंद्रों की पहचान और नियमित संगठनात्मक कार्यक्रमों के संचालन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में संगठन कमजोर है, वहां समाज के नए वर्गों को जोड़कर संगठन को मजबूती देना ही कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है

जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छ राजनीति और सामाजिक सरोकारों के लिए पहचाने जाते हैं। प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं का बौद्धिक विकास होता है और संगठन को विस्तार मिलता है। उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर कार्यकर्ताओं से शुरू हुई भाजपा आज संस्कारी, मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

कार्यशाला का समापन मुख्य वक्ता जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने भाजपा के इतिहास और विकास पर व्याख्यान देकर किया। प्रशिक्षण सत्र में जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मंत्री विनय पाण्डेय और जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र ने भी अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह ने बताया कि शनिवार को कटेहरी, टांडा, आलापुर और जलालपुर विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया है, जबकि स्थगित तीन मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग नई तिथियों में आयोजित होंगे।

अन्य खबर

मानवता की मिसाल बना गाज़ी फाउंडेशन, 8वें स्थापना दिवस पर यात्रियों को बांटे फल और शीतल जल

तालाब विवाद से उठी चिता, अब कानून व्यवस्था पर सियासत की आग: मोहनलाल हत्याकांड पर कांग्रेस का हमला

लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सज़ा पाई… खान मुबारक की मौत के बाद भी परिवार पर कानून का शिकंजा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.