WhatsApp Icon

अटल भवन पर सम्पन्न होगी भाजपा जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया, चुनाव अधिकारी ने किया तारीख का एलान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी की बूथ और मण्डल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनावी प्रक्रिया की घोषणा कर दी है।


जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह ने चुनावी प्रक्रिया जारी करते हुए कहा कि 10 जनवरी को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में 10 बजे सुबह से भाजपा जिलाध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराया जाएगा।कहा कि संगठन द्वारा तय मानक के अनुसार दो बार के सक्रिय सदस्य और वर्तमान एवं पूर्व जिला पदाधिकारी जिनकी आयु 45 से 60 वर्ष के बीच में होगा वही कार्यकर्ता जिला जिलाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने के योग्य होगा। कहा कि भाजपा में लोकतांत्रिक तरीके से आम सहमति के आधार पर योग्य कार्यकर्ता का जिलाध्यक्ष पद पर चयन किया जाता है। कहा कि भाजपा में दायित्व परिवर्तन एक सांगठनिक प्रक्रिया है। भाजपा में चुनाव प्रक्रिया 3 वर्ष के लिए किया जाता है।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण और खुशी के माहौल में चुनाव को सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील भाजपा कार्यकर्ताओं से किया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह जिले के वरिष्ठ नेताओं,कार्यकर्ताओं,वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श के लिए 8 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर उपलब्ध रहेंगे।

अन्य खबर

पीडीए चौपाल से सपा का चुनावी बिगुल: नसीमुद्दीन बोले—‘जनता चाहती है बदलाव’, 2027 में अखिलेश को सीएम बनाने का आह्वान

अग्निकांड पीड़ितों को सहारा देने पहुंचे ओपी राजभर, लेकिन बयानबाजी से मचा सियासी धमाका; अखिलेश से लेकर AIMIM तक पर बरसे, गाज़ी बाबा पर भी अभद्र टिप्पणी

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के सभी विकासखंडों में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेलों का शुभारंभ

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.