WhatsApp Icon

भाजपा ने टांडा व अकबरपुर सहित 09 मंडलों के बदले अध्यक्ष

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी ने जिला कार्यकारणी समिति में बड़ा बदलाव करते हुए 23 मण्डल अध्यक्ष में से 09 मण्डल अध्यक्ष बदले दिए हैं जिसमें टांडा नगर, अकबरपुर नगर, जलालपुर नगर सहित बसखारी, बेवाना, कुर्की, मालीपुर, सोनगांव व राजेसुल्तानपुर शामिल है।


विगत कई दिनों से भाजपा के टांडा नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है जिसको लेकर नगर अध्यक्ष बदलने की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही थी। गुरुवार देर शाम में भाजपा जिलाध्यक्ष ने विशेष बैठक आमंत्रित कर 23 मंडलों में से 09 मंडलों के अध्यक्षों को बदल दिया।
विशेष सूत्रों के हवाले से खबर प्राप्त हुई कि टांडा नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल के स्थान पर तेजस्वी जायसवाल को नया नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि अकबरपुर नगर अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी शिवपूजन राजभर व जलालपुर नगर अध्यक्ष का दायित्व देवेश मिश्र को सौंपा गया है।
नई घोषणा के बाद अब बसखारी मण्डल अध्यक्ष लालजी यादव, राजेसुल्तानपुर मण्डल अध्यक्ष अमित गिरि, बेवाना मण्डल अध्यक्ष अरविंद सिंह डिंपू, कुर्की मण्डल अध्यक्ष – शशि दुबे, सोनगांव मण्डल अध्यक्ष रवींद्र भारती व मालीपुर में शुभम पांडेय होंगे। सभी नवमनोनीत मंडल अध्यक्षों को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।

अन्य खबर

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

शपथ ग्रहण समारोह में टाण्डा विधायक ने अधिवक्ताओं का जीता दिल; हॉल, शौचालय और दो एसी की सौगात, सराहना

error: Content is protected !!