WhatsApp Icon

BJP लाठी व बुल्डोजर वाली सरकार – रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद : अजय रॉय

Sharing Is Caring:

दुष्कर्म व हत्या के अपराधों में फांसी की सजा हो तय : अजय राय

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी लाठी व बुल्डोजर वाली सरकार है। बुल्डोजर पर उच्चतम न्यायालय ने रोक लगाई जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद है। बच्चियों व महिलाओं सम्बंधित अपराधों में फांसी की सजा की व्यवस्था होनी चहिये।


उक्त बातें जनपद में आए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के के अजय राय ने कहा।
उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाये और इसके लिए सख्त कानून बने। बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों पर त्वरित कार्रवाई हो और अपराधियों को फांसी की सज़ा का प्रावधान बनाया जाए।
उन्होंने कहा भाजपा लाठी और बुल्डोजर वाली सरकार बन चुकी है। उच्चतम न्यायालय ने बुलडोजर व्यवस्था पर रोक लगाई, इस महान कार्य के लिए उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद करते हैं।
उन्होंने कहा मंहगाई से जनता और बेरोजगारी से युवा त्रस्त है। मंहगाई पर लगाम लगाने और युवाओं को रोजगार देने में सरकार नाकाम है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मो अनीश खान के आवास पर उनका हाल चाल लिया और उनकी मां के निधन होने पर शोक संवेदना व्यक्त किया।
जनपद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कांग्रेसजनों ने जगह जगह भव्य भव्य स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश चौहान, एआईसीसी सदस्य सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, जलालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील मिश्र, कृष्ण कुमार पाण्डेय कक्कू, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अमित जायसवाल, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, पूर्व पीसीसी सदस्य बद्रीनारायण शुक्ला, सत्यमवदा पासवान, आलोक पाठक, इमरान गांधी, नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति, मो जियाउद्दीन अंसारी, सुखीलाल वर्मा, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, राम जन्म दूबे, रवीश शुक्ला, द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, अफरोज आलम बेग, शहबाज गांधी, अनुराग तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मो तौसीफ अहमद मोनू, रीतेश तिवारी समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अन्य खबर

जिस जलती झोपड़ी से किताब बचाकर निकली थी मासूम अनन्या, पुनः उसी पर चला बुलडोज़र — अब बनेगा चिल्ड्रन पार्क

टांडा नगर में करोड़ों की लागत से बना राजकीय सदभाव मंडप लेकिन फिर भी भटक रही है आम जनता —कागज़ों में शुरू, ज़मीन पर अब भी सन्नाटा?

🚲 इस्तीफा, नाराज़गी और फिर!! विधायक के एक पत्र से 24 घंटे में यू-टर्न—सपा में कसीम अशरफ की कुर्सी पर क्या है ‘अंदरूनी पटकथा’

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.