WhatsApp Icon

बाइक चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार – दो बाइक बरामद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर नगर क्षेत्र से आए दिन हो रही हो रही मोटर साइकिल चोरी की घटना में जलालपुर पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को दो मोटर साइकिल व एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


बीते एक महीने से नगर क्षेत्र के मैरिज हॉल, लोगो के घरों और चौराहे से हो रही मोटर साइकिल की चोरी के मामले में खुलासा करते हुए जलालपुर क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि बीते दो दिन पूर्व एक शादी समारोह के दौरान मैरिज हॉल के सामने से एक मोटरसाइकिल गायब हो गईं थी। वाहन मलिक के सूचना पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुऐ विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद व मुखबिर की सूचना पर मोटर साइकिल चोर की तलाश शुरू की । इसी बीच बुधवार को मुखबिर की सूचना पर जमालपुर चौराहे से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। पुछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अमरजीत उर्फ खल्ले निवासी सरैया थाना जैतपुर बताया। जामा तलाशी में उस के पास से एक अदद नाजायज चाकू व एक चोरी की ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद हुई। अन्य मोटर साइकिल के बारे में जानकारी देते हुऐ बताया एक एक्टिवा स्कूटी जो बनारस से चुराकर लाया हूं जो प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर के समीप छिपा कर रखी हैं। निशानदेही पर पहुंची पुलिस ने बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आर्म्स एक्ट व पूर्व में पंजीकृत मुकदमे में धारा बढ़ाते हुये न्यायाल में पेश किया गया। उक्त टीम में एसआई दुर्योधन लाल,हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार व केशव सिंह शामिल रहे।

अन्य खबर

श्रावण पर डीएम-एसपी का ‘एक्शन मोड’! कांवड़ मार्ग से मंदिरों तक हाई अलर्ट, डीजे, बिजली, घाट और खाद्य सुरक्षा पर सख्त निर्देश

आस्था का महापर्व, इंतेजामों की अग्निपरीक्षा! कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन के सामने 18 मांगों की चुनौती

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.