WhatsApp Icon

ट्यूबल कनेक्शन के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में मुकदमा दर्ज की कार्यवाही शुरू

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गत शनिवार को जलालपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उसरहा गांव निवासी रणजीत ने जिलाधिकारी को विद्युत विभाग के खिलाफ शिकातायी पत्र देकर बताया कि बीते तीन माह पूर्व जलालपुर फीडर से ट्यूबल कनेक्शन लेने के लिए विद्युत विभाग के अवर अभियंता राजन सोनी से मेरी बात हुई थी तो राजन सोनी ने ट्यूबल कनेक्शन के नाम पर 70 हजार रुपए की मांग किया था।

जिसके बाद उन्होंने अपने चालक मनीष कुमार के फोन-पे नंबर पर नौ हजार रूपया भेजने की बात कही। पीड़ित रणजीत ने जेई के कहने पर चालक मनीष कुमार के फोन पे नंबर पर 9 हजार रुपए भेजा दिया। किंतु काफी दिन बीत जाने के बाद भी कनेक्शन न होने पर पीड़ित ने पैसा वापस करने की बात कही लेकिन पैसा वापस न देकर टाल मटोल करता रहा। जिस पर जिलाधिकारी ने अवर अभियंता को तलब तहसील दिवस में तलब कर जलालपुर कोतवाली पुलिस को बुलाकर तत्काल जेई और चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था जिसपर जलालपुर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

अन्य खबर

फिल्मी स्टाईल में रोकी डोली, राज खोला… और टूट गई शादी! प्रेमी की एंट्री एयर टूट गया सात फेरा

खुदाई में अंधी नगर पालिका: नाले की खुदाई में जड़ से उखड़ा नीम का पेड़, स्कूटी चकनाचूर, सिस्टम बेखबर

रात्रि में घर से गायब नाबालिग बालिका मामले में टाण्डा पुलिस का बड़ा एक्शन: आरोपी गिरफ्तार—बालिका सकुशल बरामद

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.