WhatsApp Icon

हंसवर थाना पर तैनात कांस्टेबल सहित चार लोगों की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर/गाजीपुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हंसवर थाना में तैनात कांस्टेबल रविन्द्र यादव व उनके भाई सहित चार लोगों की उनके पैतृक गांव में दर्दनाक मौत हो गई है।


गाज़ीपुर पुलिस अधिकारियों के अनुसार थाना मरदह के ग्राम नरवर में बाबा काशी दास की पूजा उत्सव के लिए हरा बांस गाड़ कर झंडा लगाना था, बांस लगाते समय असन्तुलित होकर हरा बांस 01 लाख 32 हजार के हाईटेंशन बिजली के तार पर जा गिरा जिसकी चपेट में आने से रविन्द्र यादव, गोरख यादव, अमन यादव व छोटेलाल यादव की मौत हो गया जबकि कई अन्य घायल हो गए।

बताते चलेंकि रविन्द्र यादव अम्बेडकरनगर जनपद के इब्राहिमपुर थाना सहित कई थानों पर अपनी सेवा दे चुका है, जो पहलवान नाम से भी मशहूर था। मौजूदा समय में हंसवर थाना पर तैनात था तथा गाँव में होने वाली बाबा काशी दास की पूजा उत्सव कार्यक्रम के लिए अवकाश लेकर गांव गया हुआ था। रविन्द्र की अपने पीछे पत्नी व एक वर्ष की मासूम बच्ची को छोड़ गया है।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.