WhatsApp Icon

बालिका अपहरण मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश में महाराजगंज पहुंची इब्राहिमपुर पुलिस

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में घर से कपड़ा खरीदने बाजार गई बालिका को अपहरण करने वाले की पुलिस ने शिनाख़्त कर कठोर कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। अभियुक्त सद्दाम पुत्र अब्बास निवासी नहछोरी कामत थाना कोठीभार जनपद महाराजगंज के पैतृक आवास पर पहुंची इब्राहिमपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया तथा गाँव में फरार होने की मुनादी कराई।


बालिका अपहरण के अभियुक्त के घर पर एनटीपीसी चौकी इंचार्ज अजय कुमार त्रिपाठी मय कांस्टेबल हर्षगोविंद व संदीप सिरोही व स्थानीय थाना की पुलिस टीम के साथ पहुंचे और कई सार्वजनिक स्थानों व उसके मकान पर नोटिस चस्पा किया।
बताते चलेंकि इब्राहिमपुर थाना पर दर्ज मुकदमा संख्या 156/22 धारा 366 के तहत अज्ञात व्यक्ति (सिर्फ मोबाइल नंबर) के खिलाफ केस दर्ज था। पुलिस ने बालिका बरामद कर स्वास्थ परीक्षण कराया और धारा 376, 328 व 506 आईपीसी की बढ़ौतरी किया। अपहरणकर्ता की पहचान उसके मोबाइल व पीड़िता के बयान के आधार पर सद्दाम पुत्र अब्बास निवासी नहछोरी कामत थाना कोठीभार जनपद महाराजगंज के रूप में हुई। इब्राहिमपुर पुलिस द्वारा कई चक्र उसके घर दबिश दी गई लेकिन सफलता नहीं मिली जिसके बाद अदालत ने कुर्की की कार्यवाही शुरू कर दिया है। नोटिस चस्पा के बाद अभियुक्त के हाजिर ना होने पर शीघ्र अदालत के आदेश पर कुर्की की भी कार्यवाही होगी।
बहरहाल इब्राहिमपुर पुलिस पुराने मुकदमों में भी तेजी से कार्यवाही करती नज़र आ रही है जिससे पुलिस पर पीड़ितों का विश्वास बढ़ता नज़र आ रहा है।

अन्य खबर

जनपद की नगर पालिकाओं में सरकार की एंट्री, समर्थकों में खुशी की लहर

ईदगाहों पर नमाज़ का समय तय, नमाज़ से पहले फितरा अदा करने की अपील

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिसिया कार्यवाही पर उठा सवाल, मामला पहुंच सकता है मुख्यमंत्री दरबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.