WhatsApp Icon

अकबरपुर डिपो में निकली संविदा चालकों की भर्ती – जानिए क्यों कर दिया गया स्थगित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकनगर: जनपद में सरकारी बसों को चलाने के लिए संविदा के आधार पर दो दर्जन से आदिक चालकों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसके अनुसार 04 व 14 जून को टाण्डा तथा 12 व 18 जून को अकबरपुर में प्रपत्रों की जांच के लिए शिविर लगाना था लेकिन आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण उक्त प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।


उक्त जानकारों जनपद के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सीवी राम ने देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, अकबरपुर डिपो में 32 संविदा चालकों की आवश्यकता है, जिसके दृष्टिगत टाण्डा व अकबरपुर बस स्टेशन पर कैम्प लगाकर अभ्यर्थियों का प्रपत्र चेक किया जाएगा। जिनके प्रपत्र राही पाये जायेगें उनका ही टेस्ट लिया जायेगा और टेस्ट अकबरपुर बस स्टेशन पर होगा। लेकिन उक्त संविदा चालक भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है लेकिन आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद उक्त भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।
अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 08वीं पास एवं ऊँचाई (लंबाई) न्यूनतम 05 फिट 03 इंच रखी गई है। अभ्यर्थियों के पास ट्रांसपोर्ट चालक लाईसेन्स (हैबी) एवं 02 वर्ष का पुराना होना चाहिए।
बहरहाल अकबरपुर डिपो पर संविदा चालक की आवश्यकता है लेकिन आदर्श चुनाव संहिता के कारण फिलहाल भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दिया गया है।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.