WhatsApp Icon

बाहुबली अजय सिपाही का ‘जेल बदली’ झटका: उम्रकैद के बाद दूसरी जेल शिफ्ट, प्रशासन का बड़ा फैसला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद की जिला जेल में बंद बाहुबली नेता व कटेहरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही सहित तीनों सजायाफ्ता कैदियों को सुरक्षा कारणों से कड़ी निगरानी में नैनी जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल प्रशासन के इस कदम को लेकर जिले की सियासत और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2016 के चर्चित मंशाराम हत्याकांड में एएसजे-प्रथम न्यायालय ने अजय सिपाही समेत मुलायम यादव और अजय यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। फैसला आते ही तीनों को जिला जेल में निरुद्ध किया गया था।

अब सुरक्षा व्यवस्था और संभावित संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए तीनों को नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया है। नैनी जेल प्रदेश की हाई-सिक्योरिटी जेलों में गिनी जाती है, जहां कुख्यात और संवेदनशील कैदियों को रखा जाता है।

नैनी जेल भेजे जाने की पुष्टि प्रभारी जेलर सूर्यभान सरोज ने करते हुए बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

जिला जेल से नैनी जेल तक हुए इस ट्रांसफर को प्रशासन की सतर्क रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

अन्य खबर

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.