अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) जनपद के 29वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 22 फरवरी से 24 फरवरी तक राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर पर आयोजित होने वाले ‘अम्बेडकर नगर विकास एवं विरासत महोत्सव–2025’ के भव्य एवं सफल आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ विशेष बैठक किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री अविनाश ने कहा कि अंबेडकर नगर विकास एवं विरासत महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ आयुक्त अयोध्या द्वारा किया जाएगा तथा पूरा महोत्सव आम जनता को समर्पित होगा।
जिलाधिकारी द्वारा 22, 23 व 24 फरवरी को बिभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें 22 जनवरी शनिवार को अपराह्न में अंबेडकर नगर विकास एवं विरासत महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ होगा। 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अपराह्न 04 बजे से 06 बजे तक संस्कृति विभाग सूचना विभाग एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां एवं अन्य कार्यक्रम। अपराह्न 07 से 09 तक बॉलीवुड नाइट में सुप्रसिद्ध गायक शबाब साबरी की प्रस्तुतियां तथा रात्रि 09 बजे से रात्रि 12 बजे तक भोजपुरी सिनेमा जगत की प्रसिद्ध गायक एवं अदाकारा अक्षरा सिंह की प्रस्तुतियां होंगी।
महोत्सव के दूसरे दिन 23 फरवरी को प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 तक डॉग–शो का आयोजन होगा, दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम। अपराह्न 04 बजे से 06 बजे तक संस्कृति विभाग, सूचना विभाग एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां एवं अन्य कार्यक्रम। अपराह्न 07 से 09 तक प्रसिद्ध गायक ममता शर्मा की प्रस्तुतियां तथा रात्रि 09 बजे से रात्रि 12 बजे तक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में डॉ अनामिका जैन अंबर, पद्मश्री डॉ सुरेंद्र शर्मा, शंभू शिखर, दमदार बनारसी, अभय निर्भीक की प्रस्तुतियां होंगी।
महोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन 24 फरवरी दिन सोमवार को दोपहर 12 से दोपहर 01 बजे तक स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, शाम 04 से शाम 6:30 तक संस्कृति विभाग, सूचना विभाग एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति व अन्य कार्यक्रम। शाम 07 बजे से रात्रि 09 बजे तक सुप्रसिद्ध गायक अल्ताफ रजा जी की प्रस्तुतियां तथा रात्रि 09 बजे से रात्रि 12 बजे तक भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता श्री खेसारी लाल यादव जी द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अंबेडकर नगर महोत्सव 2025 कार्यक्रम सूबे के मुख्यमंत्री जी के मंशानुसार आम जनमानस को समर्पित है। उन्होंने जनपद वासियों को अधिक से अधिक संख्या में राजकीय हवाई पट्टी पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की और उन्होंने अवगत कराया कि महोत्सव का संपूर्ण कार्यक्रम नि:शुल्क है इसमें सम्मिलित होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है और ना ही किसी तरह का कोई पास वितरित किया गया है।
जिलाधिकारी श्री अविनाश ने कहा कि जनपद में पहली बार डॉग-शो तथा बेबी-शो का आयोजन किया जा रहा है। डॉग- शो 23 फरवरी की सुबह 09 बजे से 12 बजे तक एवं बेबी शो का आयोजन 24 फरवरी को किया जाएगा। बेबी शो में उन माताओ को पुरस्कृत किया जाएगा, जिनके बेबी हेल्थी हैं। तीन दिवसीय महोत्सव में जनपद के विकास के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वाले नागरिकों को अंबेडकर नगर “गौरव रत्न” पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी की प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, अपर उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा तथा पत्रकार बंधु तथा सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।