WhatsApp Icon

लगभग 25 लाख की लागत से बनने वाली नाली व सीसी का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नाली व सीसी सड़क का अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने ईंट पूजन कर शिलान्यास किया।


शासन की अतिमहत्वाकांक्षी पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत स्वीकृत कार्य वार्ड संख्या 06 बसखारी पश्चिमी में रामधनी निषाद के दक्षिण मेराज के घर तक प्रस्तावित कार्य संख्या 03 का नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के द्वारा विभिवत ईंट पूजन कर शिलान्यास किया गया। उक्त अवसर पर वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार व मोनू निषाद, रोशनलाल, शिवम अग्रहरि, दिलीप निषाद, लिपिक अभिषेक यादव, राकेश प्रजापति कार्यालय सहाहय, अखिलेश रावत व समस्त सम्मानित सभासदगण एवं स्थानीय लोगों विशेष रूप से मौजूद रहे। उक्त कार्य की अनुमानित लागत 24.87 लाख रुपया है। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कहा कि उपरोक्त कार्य हो जाने से नगर का चौमुखी विकास तथा जलनिकासी की समस्या का समाधान हो सकेगा।

अन्य खबर

हज 2026: आज़मीन-ए-हज के टीकाकरण व प्रशिक्षण की तिथियां घोषित, समय से पहुंचना अनिवार्य

स्कूल में बीमार पड़ा यूकेजी छात्र, इलाज व सूचना न मिलने से मौत, आक्रोश

🏆 न्यू ताज कप 2026 का धमाकेदार समापन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.